Kal ka Mausam: मानूसन ने पकडी रफ्तार, कल इन राज्यों में होेगी बारिश

Kal ka Mausam: देश भर में कई दिनों से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। इतना ही नहीं उत्तर और मध्य भारत के बड़े हिस्से में पहुंच चुका है। मौसम अपडेट के अनुसार, मानसून ने उत्तर अरब सागर के शेष हिस्सों, गुजरात के बाकी हिस्सों, राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी जिलों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में पहुंच चुका है।Kal ka Mausam
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून की उत्तरी सीमा (Northern Limit of Monsoon) अब 25.0°N/60°E से होते हुए बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, ग्वालियर, खजुराहो, सोनभद्र, गया और 30.5°N/82.5°E तक फैल चुकी है। इतना ही नहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के बड़े हिस्से में अब मानसून सक्रिय हो चुका है।Kal ka Mausam
अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम पूरी तरह से अनुकूल बना हुआ है। अनुमान है कि यह राजस्थान के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश और बिहार के शेष इलाकों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फराबाद की ओर तेजी से बढ़ेगा। इसके बाद मॉनसून हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान तक दस्तक देगा।
मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन से हुइ बारिश से अब उत्तरी भारत के लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिलेगी। सबसे अहम बात यह है हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में जहां हाल के दिनों में पारा 44-46 डिग्री के बीच पहुंचा था, वहां बारिश से दो दिन लोगों को बड़ी राहत मिली है।Kal ka Mausam