Haryana Weather Alert: हरियाणा के इस शहरो में होगी तूफानी बारिश, यहां जाने 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम ?

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज पिछले कई दिनों से बदल गया है। हरियाणा में शनिवार व रविवार को कई शहरो में हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया है। वहीं कई इलाकों में अगले 7 दिनों तक रुक रुककर बारिश होने की संभावना है। इतना ही बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिली है।
जारी किया येलो अलर्ट: एक बार फिर मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हिसार के बालसमंद में रात के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में व आस पास इलाकों प्री मानसून गतिविधियों की संभावना है।Haryana Weather Alert
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
आने वाले दिनों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगल तीन दिन बाद यानि 19 जून को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे लगातार पाचं दिन तक जून के दौरान प्री मानसून गतिविधियां होंगी। इसके बाद हरियाणा व एनसीआर में मानसून की एंट्री होने की संभावना है।
18 जून को हरियाणा में तापमान में हल्का उछाल देखने को मिलेगा। 19 जून को हरियाणा में बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।
20 जून से फिर बदलेगा मौसम
बता दे हरियाणा व एनसीआर में 20 जून से फिर से मौसम बदलने वाला है। बारिश के बाद मौसम सुहावना रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। 21 जून को हरियाणा के कई क्षेत्रों में ठंडक महसूस की जा सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।Haryana Weather Alert
रुक रुक हो रही बारिश: मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते हरियाणा दिल्ली व एनसीआर के तापमान में और गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस लोगों को हल्का परेशान कर सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि कल यानि 17 जून को हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा। इस दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।