HARYANA NEWSPOLITICAL

Rewari News: केंद्रीय पर्यवेक्षक बीएम संदीप ने कहा 30 तारीख तक संगठन कर दिया जाएगा विस्तार

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक बीएम संदीप तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पर्यवेक्षक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पराग शर्मा, भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Rewari News: संगठन सर्जन अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की हरियाणा के जिला रेवाडी के कस्बा धारूहेड़ा में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह बैठक संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। Rewari News

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक बीएम संदीप तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश पर्यवेक्षक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पराग शर्मा, भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी

केंद्रीय पर्यवेक्षक बीएम संदीप ने कहा की कांग्रेस पार्टी भारत की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश के विकास में भी इसका बहुत बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास गौरवशाली रहा है और इसने देश को कई महान नेता दिए हैं। पार्टी की विचारधारा लोकतांत्रिक समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता पर आधारित है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के लिए कोई भी कार्यकर्ता अपना नामांकन दे सकता है, जिसकी आयु 35 से लेकर 55 वर्ष हो। राहुल गांधी जी के निर्देश पर इसी महीने 30 तारीख तक संगठन का विस्तार कर दिया जाएगा।

पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा जल्द हो जिला अध्यक्ष नियुक्त: पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा की संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करने के लिए हर ब्लॉक, विधानसभा, जिला और फ्रंटल संगठन के नेताओं से चर्चा की जा रही है।

इसके तहत पूर्व विधायक, सांसद, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं पूर्व प्रधान सभी की राय से संगठन की पैनल सूची तैयार होगी। सबसे पहले जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा, जिसके बाद ब्लॉक एवं अन्य पद तय होंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले 15 दिनों में संगठन की पैनल रिपोर्ट एआईसीसी को सौंप दी जाएगी। उसी के आधार पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए छह-छह नाम चयनित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का फोकस पूरी तरह संगठन को मजबूत करने पर है। बूती से कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button