Kuwait fire में मारे गए भारतीयों के शव Delhi पहुंचे, लुलु ग्रुप देगा परिवारों को पांच-पांच लाख

FIRE KUIT

मृतकों में तीन उत्तरप्रदेश, 24 केरल, सात तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे
Kuwait fire : कुवैत के अधिकारियों ने एक इमारत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान कर ली है। वहीं 45 भारतीयों के शवों को लेकर वायुसेना का एक विशेष विमान कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। कुछ ही देर में वे दिल्ली पहुंच जांएगे।

बता दे कि कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड Kuwait fire  हादसा हो गया था। इस इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक काम कर रहे थे। जिनमें 45 भारतीयों की मौत हो गई थी। मृतकों में तीन उत्तरप्रदेश, 24 केरल, सात तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे।

लुलु ग्रुप के अध्यक्ष पीड़ितों के परिवारों को देंगे पांच-पांच लाख
एक एनआरआई व्यवसायी और संयुक्त अरब अमीरात स्थित लुलु ग्रुप के अध्यक्ष ने दुखद कुवैत अग्नि दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। भारत सरकार और केरल सरकार ने भी राहत कोष की घोषणा की है।

कुवैत की आबादी में 70% प्रवासी
कुवैत की कुल 48 लाख आबादी में सिर्फ 30% कुवैती और 70% प्रवासी हैं. अभी करीब 10 लाख भारतीय नागरिक वहां रह रहे हैंं। धीरे-धीरे बड़ी संख्या में प्रवासियों को अपनी तरफ आकर्षित करते करते कुवैत एक प्रवासी-बहुल देश बन गया है।

Kuwait fire हालांकि, आर्थिक चुनौतियों की वजह से अब वहां प्रवासी-विरोधी भावनाएं गहरा रही हैं. ऐसे में कुवैत सरकार ने लक्ष्य बनाया है कि आबादी में प्रवासियों की संख्या को 70% से कम कर के 30% पर लाना है।

INDIAN AIR FORSE

बता दे कि कुवैत में की ण्क इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक काम कर रहे थे। आग लगने की घटना से 45 भारतीयों की मोत हो गई थी। उनके शवों को विमान से लाया जा रहा है।

Kuwait fire पहले यह विमान केरल के कोच्चि में उतरेगा, क्योंकि ज्यादातर मृतक वहीं के थे। इसके बाद विमान दिल्ली आएगा। यहां से शव संबंधित राज्यों में भेजे जाएंगे।

45 भारतीयों के शवों को लेकर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान शीघ्र ही पहुंचेगा। इस बाबत कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस बल और एम्बुलेंस तैनात की गई है।

बिल्डिंग के मालिक की गिरफ्तारी का आदेश Kuwait fire
कुवैत के गृह मंत्री शेख फहद अल-युसूफ अल-सबह ने बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। दुर्भाग्य से रियल स्टेट मालिक के लालच की वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं। ज्यादा किराए के लालच में बिल्डिंग ओनर्स एक ही कमरे में कई लोगों को ठहराते हैं. ज्यादा किराये के लिए सुरक्षा के पैमाने से समझौता किया जाता है।